: छत्तीसगढ़: धान खरीदी में तेजी, अब तक 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का कार्य जोरों पर है। 14 नवंबर 2024 से शुरू हुई खरीदी प्रक्रिया में अब तक लगभग 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके बदले में 10.61 लाख किसानों को बैंक लिंकिंग के माध्यम से 10,771 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

धान खरीदी और उठाव का आंकड़ा

  • पंजीकृत किसान: इस खरीफ सत्र में धान बेचने के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं।

  • उपार्जन केंद्र: प्रदेश में कुल 2,739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है।

  • धान का उठाव:

    • अब तक मिलर्स ने 75 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया है।

    • इसके लिए 3.13 लाख मीट्रिक टन धान उठाने के लिए डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) जारी किए गए हैं।

  • 13 दिसंबर का रिकॉर्ड: इस दिन 78,442 किसानों से 3.24 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

धान बेचने में परेशानी? शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

किसानों की सुविधा के लिए शासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
  • यदि किसी किसान को धान बेचने में कोई समस्या हो तो वे 0771-2425463 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें