: बालोद: सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 घायल, नामकरण समारोह से लौट रहा था परिवार
Admin Mon, Dec 16, 2024
13 लोगों से भरी कार नामकरण संस्कार कार्यक्रम से लौट रही थी।
इसी दौरान दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में 1 बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं
घायलों की स्थिति गंभीर
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल 7 लोगों को पहले डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उनकी गंभीर स्थिति के चलते राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दुर्पत प्रजापति (30), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही।
सुमित्रा बाई कुंभकार (50), घोराड़ी, महासमुंद।
मनीषा कुंभकार (35), घोराड़ी, महासमुंद।
सगुन बाई कुंभकार (50), कुम्हारपारा, कवर्धा।
ईमला बाई सिन्हा (55), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही।
जिग्नेश कुंभकार (7), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही।हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।डॉक्टरों ने कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है: पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन