: दुर्ग में फिर उफान पर अपराध: चाकू से हमला कर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार, चार हिरासत में
Admin Tue, Oct 8, 2024
दुर्ग में एक बार फिर से अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। सोमवार को गया नगर के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह वारदात व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण की गई है।पुलिस के अनुसार, मृतक रात में अपने दोस्तों के साथ था और इसी दौरान कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। युवक रात भर घर नहीं लौटा, और अगले दिन उसका शव मठपारा की इंस्पेक्टर गली में पाया गया।स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक की हत्या पत्थर मारकर और चाकू से गोदकर की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।मृतक की पहचान दादू के रूप में हुई है, जो कैटरिंग का काम करता था।घटना की रात दादू का कुछ लोगों से विवाद हो गया था।जिस स्थान पर उसका शव मिला, वहां के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।इसके साथ ही, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।गौरतलब है कि एक दिन पहले ही जेल से छूटे एक अपराधी की हत्या की घटना सामने आई थी। रविवार की आधी रात को हथखोज के शीतला पारा इलाके में गांव वालों ने लाठी-डंडों से पीटकर अपराधी आशिक विश्वकर्मा की हत्या कर दी।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आशिक एक आदतन अपराधी थाऔर कुछ दिनों पहले ही जेल से रिहा हुआ था।जेल से बाहर आते ही उसने फिर से विवाद शुरू कर दिया था,जिसके बाद गांव वालों ने उसे मार डाला।इन दोनों घटनाओं से दुर्ग में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, और ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए इन घटनाओं को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।स्थानीय लोगों में इन घटनाओं को लेकर काफी चिंता और भय का माहौल है।पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन