: रायपुर: मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ, स्वास्थ्य और विकास कार्यों की सौगात
Admin Mon, Dec 9, 2024
क्या है मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना?
इस योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराना है।लक्ष्य:
मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना।
गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य सुधारना।
योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया है और इसे राज्यभर में लागू करने की योजना है।
सरगुजा को 495 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
सीएम साय ने सरगुजा जिले में 495 करोड़ 23 लाख रुपये के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।लोकार्पण:
145 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण।
इनकी कुल लागत 154 करोड़ 47 लाख रुपये।
भूमिपूजन:
1047 नए कार्यों का भूमिपूजन।
इनकी कुल लागत 340 करोड़ 76 लाख रुपये।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को 549 करोड़ की सौगात
चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 549 करोड़ 26 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।100 बेड वाला जिला चिकित्सालय का लोकार्पण।
अस्पताल में 8 विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 मेडिकल अफसर और एक मजबूत पैरा मेडिकल टीम तैनात की गई है।
यह अस्पताल क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

विज्ञापन