: मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन केस:
Admin Tue, Jul 9, 2024
मुंबई में हुए बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में एक नए मोड़ ने सभी को चौंका दिया है।
पीड़िता कावेरी नखवा को राजरिशी बिदावत ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक से ठीक पहले कार से टक्कर मार दी थी।इस घटना में प्रमुख आरोपी मिहिर शाह और उनके साथी बिदावत शामिल थे, जो दुर्घटना के बाद फरार हो गए।पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है |कि मिहिर शाह के पिता और पालघर शिवसेना नेता राजेश शाह ने अपने बेटे की भागने में सक्रिय भूमिका निभाई और घटना के बाद गाड़ी को हटाने की भी योजना बनाई थी।पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मिहिर शाह (24) उस बीएमडब्ल्यू लक्जरी कार को चला रहा था |
जिसने कावेरी नखवा (45) को घातक रूप से टक्कर मारी और उनके पति प्रदीप को घायल कर दिया।यह घटना मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार सुबह हुई थी। राजरिशी बिदावत, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, कार में मौजूद दूसरे व्यक्ति थे।मुंबई पुलिस द्वारा सोमवार को अदालत में पेश किए गए सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है |
कि कावेरी नखवा को बीएमडब्ल्यू कार ने 1.5 किलोमीटर तक घसीटा। फुटेज में मिहिर शाह और राजरिशी बिदावत को महिला को बोनट से खींचते, सड़क पर रखते ,और फिर लक्जरी वाहन को रिवर्स करते हुए उन पर से गाड़ी चलाते हुए दिखाया गया है।घटना के बाद मिहिर शाह और राजरिशी बिदावत ने कार को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से ठीक पहले रोका
और महिला को वाहन के टायर से बाहर निकाला।इसके बाद राजरिशी बिदावत ने ड्राइवर की सीट पर बैठकर पीड़िता को रिवर्स करते हुए फिर से टक्कर मारी।इसके बाद वे वहां से फरार हो गए।एक अधिकारी ने बताया, "वे तेजी से काला नगर की ओर भागे जहां वाहन का इंजन बंद हो गया।
मिहिर शाह ने फिर राजरिशी बिदावत के फोन से अपने पिता राजेश शाह को बुलाया और उन्हें दुर्घटना और वाहन के रुकने की जानकारी दी।राजेश शाह मौके पर मर्सिडीज में पहुंचे, मिहिर शाह से बात की और उसे भागने के लिए कहा।बाद में राजेश शाह ने बीएमडब्ल्यू को वहां से हटाने की योजना बनाई।"हालांकि, कावेरी नखवा के पति प्रदीप और एक चश्मदीद गवाह ने पुलिस को सूचित कर दिया था,जिससे पुलिस की गश्ती टीम समय पर काला नगर पहुंची और राजेश शाह और बिदावत को गिरफ्तार कर लिया।इस बीच, मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह को पकड़ने के लिए 11 टीमें बनाई हैं और क्राइम ब्रांच की मदद भी ली है।
एक अधिकारी ने बताया कि मिहिर शाह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी कर दिया गया है।इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है |कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से न्याय मिलने की उम्मीद है।इस घटना ने न केवल मुंबई बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, और लोग न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार:विज्ञापन