: महाराष्ट्र चुनाव रैली में राहुल गांधी का BJP और RSS पर तीखा हमला
Admin Fri, Nov 15, 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी, कांग्रेस, और महागठबंधन के नेता जोरदार रैलियाँ कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नंदुरबार और नांदेड़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने ‘लड़की बहन योजना’ को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधान के प्रति उनके दृष्टिकोण को लेकर भी कटाक्ष किया।
महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना का ऐलान
रैली में राहुल गांधी ने महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 3 हजार रुपये देने की घोषणा की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “जो लोग संविधान का सही अर्थ नहीं समझते,वे इसे खोखला कहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शायद कभी संविधान को पढ़ा ही नहीं,सिर्फ इसका रंग देखा है।” राहुल गांधी ने कहा कि संविधान ने हमें सम्मान के साथ जीने का अधिकार और आगे बढ़ने की शक्ति दी है।उन्होंने वादा किया कि महाविकास अघाड़ी सरकार बनते ही वे संविधान की रक्षा करेंगे और इसे कुचलने की कोशिश करने वाली ताकतों को हराएंगे।मुफ्त ST बस सेवा और किसानों के कर्ज माफी का वादा
नंदुरबार की जनसभा में राहुल गांधी ने बीजेपी के अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधा।राहुल गांधी ने महाविकास अघाड़ी सरकार बनने पर महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत 3 हजार रुपये महीना, मुफ्त एसटी बस सेवा,और किसानों के 3 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने का वादा किया।वर्तमान में महायूति सरकार महिलाओं को ‘लड़की बहन योजना’ के तहत 1500 रुपये दे रही है।विपक्ष ने इस योजना को लेकर महायूति सरकार पर निशाना साधा।राहुल ने कहा कि “संविधान ने हमें सभी को सम्मान के साथ जीने और आगे बढ़ने का अधिकार दिया है।हम संविधान की रक्षा करेंगे और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार बनाकर संविधान विरोधी ताकतों को हराएंगे।”मणिपुर का जिक्र और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बात
राहुल गांधी ने नांदेड़ की सभा में मणिपुर का जिक्र करते हुए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के संदेश को दोहराया।उन्होंने कहा, “हमने चार हजार किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की जिसमें ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने’ का नारा दिया।वे जहाँ जाते हैं, नफरत फैलाते हैं,राज्य को एक दूसरे से लड़ाते हैं।मणिपुर की वर्तमान स्थिति को देखिए,वहाँ क्या हो रहा है।नरेंद्र मोदी आज तक मणिपुर नहीं गएक्योंकि वे लोगों को बाँटने और लड़ाने में विश्वास करते हैं।” “संविधान भारत की आत्मा है” - नांदेड़ की सभा में राहुल का दावाराहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान भारत की आत्मा हैऔर कांग्रेस पार्टी के सभी नेता मिलकर इसकी रक्षा कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग हमेशा अंबेडकर के संविधान को समाप्त करने की कोशिश करते रहे हैं। “यह महाराष्ट्र की जनता की सरकार नहीं, अडानी की सरकार है”राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता से उनकी सरकार छीन ली गई।उन्होंने दावा किया कि सरकार गिराने की बैठक में अडानी मौजूद थे क्योंकि उन्हें धारावी चाहिए था।उन्होंने कहा कि “महाराष्ट्र सरकार ने धारावी अडानी को दे दी।यह महाराष्ट्र की जनता की सरकार नहीं, बल्कि अडानी की सरकार है।अडानी ने आपकी सरकार को खरीद लिया है।”बेरोजगारी और महंगाई पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर भी भाजपा पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि देश में जहाँ आम लोगों के लिए रोजगार की कमी हैऔर महंगाई बढ़ रही है,वहीं अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को हवाई अड्डे,बंदरगाह और अब धारावी तक सौंपे जा रहे हैं।कांग्रेस ने पहले भी किसानों के कर्ज माफी में 70 हजार करोड़ रुपये दिए थे,जबकि आज अडानी को मुंबई में हजारों करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में बदलाव की उम्मीदराहुल गांधी के इन बयानों से चुनावी माहौल गरमा गया है।उनके द्वारा की गई घोषणाएं और वादे जनता के बीच एक नया जोश भरने का प्रयास कर रहे हैं।कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी द्वारा किए गए ये वादे निश्चित रूप से चुनाव में उनकी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास हैं,जिसमें संविधान की रक्षा, महिलाओं और किसानों के लिए नई योजनाओं का वादा है।विज्ञापन