: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर जीता

Admin Tue, Jun 25, 2024

भारतीय टीम ने अपने आखिरी सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन 92 रनों की पारी खेली |जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए।

 मैच की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की और पहले ओवर में 5 रन बनाए। लेकिन दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को शून्य पर आउट कर दिया।

रोहित शर्मा का धुआंधार प्रदर्शन

विराट कोहली के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने आक्रामक रूख अपनाया। तीसरे ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी में रोहित ने चार छक्के और एक चौका जड़ा। रोहित ने केवल 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जब भारत का कुल स्कोर 52 रन था, तब तक रोहित शर्मा अकेले ही 50 रन बना चुके थे।

पंत के आउट होने के बाद भी जारी रहा आक्रमण

आठवें ओवर में ऋषभ पंत के आउट होने के बावजूद रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।उन्होंने 40 गेंदों में 92 रन बनाए। लेकिन 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिशेल स्टार्क की एक शानदार यॉर्कर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया और वे शतक से मात्र 8 रन दूर रह गए।
 मध्यक्रम का योगदान
रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव (31), शिवम दुबे (28), और हार्दिक पांड्या (27) ने महत्वपूर्ण योगदान देकर भारत को 206 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा करने में मदद की।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
206 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया।इसके बाद मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।लेकिन 9वें ओवर में कुलदीप यादव ने मार्श को 37 रन पर पवेलियन भेज दिया।पुणे पोर्शे कार दुर्घटना:
 मिडिल ऑर्डर का संघर्ष
ग्लेन मैक्सवेल ने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन वे भी कुलदीप यादव का शिकार बने और 20 रन पर आउट हो गए।मार्कस स्टॉयनिस को अक्षर पटेल ने मात्र 2 रन पर आउट कर दिया।एक ओर विकेट गिरते रहे लेकिन दूसरी ओर ट्रैविस हेड शानदार बल्लेबाजी करते रहे।लेकिन जसप्रीत बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में उन्हें 76 रन पर आउट कर दिया।icc t20 world cup
अंत में अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी
अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में पहले ही गेंद पर मैथ्यू वेड और फिर पांचवीं गेंद पर टिम डेविड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।वेड ने मात्र 2 रन बनाए जबकि टिम डेविड ने 15 रन बनाए।
 भारत की शानदार जीत
इस ओवर ने भारत की जीत को लगभग पक्का कर दिया।आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना सके और भारत ने 24 रनों से यह मैच जीत लिया। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें